हमीरपुर, जून 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के बंगाली मोहल्ले के नाले से अतिक्रमण साफ करने के बाद पालिका ने पटकाना मोहल्ले के नाले की दोनों पटरियों पर अवैध कब्जा करने वाले 37 भवन स्वामियों को नोटिसें जारी की हैं। जिन्हें जल्द से जल्द कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई है। बता दें कि नाले में अवैध कब्जे की वजह से इसकी साफ-सफाई मुश्किल हो गई है। नाले के ऊपर तक सिल्ट भरी हुई है। इस खबर को अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 10 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रहुनियां धर्मशाला से पटकाना मोहल्ले होते हुए नाला यमुना नदी में गिरता है। नाले की लंबाई-चौड़ाई ठीकठाक है। पटकाना मोहल्ले आते ही नाले में अतिक्रमण की मार शुरू हो जाती है। इसकी दोनों पटरियों में कच्चे-मकान बने हुए हैं। नाले तक पहुंचने का कोई भी रास्ता नहीं है। दोनों ओर से मकानों से घिरे इस नाले...