बांदा, मार्च 10 -- बांदा। संवाददाता कमासिन में बुढ़वा मंगल पर होलीकोत्सव के बाद फूलों की होली मिलन समारोह भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्रेश द्विवेदी के आवास पर आयोजन किया गया। गायकों ने फाग से सभी को होली के रंग में सरावोर कर झूमने को मजबूर कर दिया। फाग गायक राम बिहारी सोनी की मंडली ने रघुवर खेलत होरी संग में जनक किशोरी का गायन कर उपस्थित जनसमूह को थिरकने पर बात कर दिया। बुढ़वा मंगल पर आयोजित होली मिलन समारोह की मुख्य अतिथि महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह राज्य मंत्री रहीं। होली मिलन के दौरान उन्होंने गुलाब के फूलों की होली खेली। होली मिलन समारोह में ब्लाक प्रमुख रावेंद्र गर्ग, प्रदीप मिश्रा, धनंजय करवरिया, सुनील सिंह, राजू चौरसिया, शेखर चतुर्वेदी, राजा विश्वकर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.