पछुवादून में मंगलवार दोपहर से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
विकासनगर, जुलाई 1 -- मानसून की दस्तक के बाद मंगलवार को पछुवादून में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं रुक-रुक कर कई घंटों हुई बारिश से विकासनगर, सेलाकुई में कई जगह सड़कें तालाब बन गईं। सड़कों के किनारे जलभराव और खोद कर छोड़ी गई सड़कों पर कीचड़ पसरने से लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के चलते नदी-नाले भी उफान पर आने से लोग दहशत में दिखे। पछुवादून में मंगलवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे से बारिश शुरू हो गई थी, जिसके बाद पूरी रातभर बारिश होती रही। बुधवार सुबह से शाम चार बजे तक बारिश होती रही। यह भी पढ़ें- बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जल भराव ने बढ़ाई मुश्किलें हालांकि मंगलवार की तरह तेज बारिश की जगह बुधवार को दिनभर हल्की रिमझिम बारिश होती रही। झिरझिम बारिश के बाद भी विकासनगर और सेलाकुई में कई जगह सड़कों पर जलभराव ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.