विकासनगर, सितम्बर 2 -- आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान समाचार पत्र की ओर से हिमालय बचाओ अभियान के तहत बुधवार को विकासनगर में करीब तीन हजार छात्र-शिक्षकों ने हिमालय बचाने का संकल्प लिया। इस दौरान छात्रों, शिक्षकों ने पॉलीथिन का प्रयोग न करने का भी संकल्प लिया। हिमालय बचाओ अभियान के क्रम में द एनफील्ड स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय की प्रार्थना सभा में प्रधानाचार्य ओपी चुग के नेतृत्व में करीब 1400 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। प्रधानाचार्य ओपी चुग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए हिमालय के महत्व एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिमालय, केवल हमारी प्राकृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि जल, पर्यावरण एवं जैव-विविधता का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने दैनिक ज...