विकासनगर, दिसम्बर 25 -- दो दिन चटक धूप खिलने के बाद गुरुवार को पछुवादून कोहरे के आगोश में सिमटा रहा। सुबह घना कोहरे छाया रहा। इसके बाद वातावरण में धुंध छाए रहने से सूर्यदेव की चमक हल्की रही। शीत लहर चलने से दिनभर कंपकपी रही। तापमान में गिरावट होने से गलन और ठिठुरन बढ़ गई। सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन धीमी रफ्तार से चलते दिखाई दिए। जरूरी काम से बाहर निकले लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। मौसम विभाग ने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को विकासनगर में अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री रहा। एक्यूआई 197 तक पहुंच गया। चकराता में अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। बाजारों में व्यापारी अलाव का सहारा लेते दिखे मगर यात्री परेशान रहे। शीतलहर के कारण जौनसार बावर से लेकर पछुवादून तक लोगों की दिनभर कं...