सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गैसड़ा गांव के टोला बिड़रा में रविवार को गेहूं के डंठलों में आग लग गई। आग पछुआ हवा के तेज झोंकों के चलते देखते ही देखते विकराल रूप ले ली और रिहायशी इलाके तक पहुंच गई। आग की लपटों ने सबसे पहले टोले के हरीराम के छप्पर के मकान को अपनी चपेट में लिया। कुछ ही देर में पूरा घर जलकर राख हो गया। आगजनी में घर के भीतर रखा करीब 27 कुंतल गेहूं और लगभग 54 हजार रुपये नगद भी पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।ग्रामीणों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। स्थिति बिगड़ती देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक हरीराम का पूरा आशियाना जल चुका था। इस दौरान आग ने आसपास के अन्य...