कटिहार, नवम्बर 15 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। कटिहार में सर्दी अब पूरी रफ्तार पकड़ चुकी है। बीते 48 घंटे में मौसम ने अचानक ब्रेक लगाया है। सुबह-शाम घना कोहरा, सड़क पर रेंगते वाहन, और हवा में बढ़ती सिहरन पूरा जिला एक ठंडे आवरण में कैद-सा दिखने लगा है। शुक्रवार को अलसुबह एनएच-31, मनिहारी रोड, स्टेट हाइवे 77 और नगर के मुख्य चौक-चौराहों पर कोहरे के कारण वाहन हेडलाइट जलाकर भी मुश्किल से आगे बढ़ पा रहे थे। कई जगह दोपहिया वाहन चालकों को बीच सड़क रुककर दिशा तय करनी पड़ी। पछुआ हवा का प्रवाह अभी रहेगा जारी कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पछुआ हवा का प्रवाह अभी जारी है, और आने वाले 24 घंटों में रात का तापमान लुढ़ककर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया। उन्...