गोड्डा, दिसम्बर 30 -- गोड्डा। उत्तर पश्चिमी यानी पछुआ हवा के प्रभाव से जिले में एक बार फिर कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार व सोमवार को पूरा जिला कनकनी की चपेट में रहा। ठंड का असर ऐसा रहा कि दिन भर लोग ठिठुरते नजर आए। सोमवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। पछुआ हवा के चलते ठंड का असर कम नहीं हुआ। मौसम विभाग के अनुसार बीते दस दिनों में ठंड का प्रकोप और तेज हुआ है। मौसम विभाग के अधिकारी रजनीश राजेश ने बताया कि फिलहाल जिले में पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है, जिसके कारण कनकनी बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बीते तीन से चार दिनों में जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सिय...