पूर्णिया, दिसम्बर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पछुआ हवा के लगातार सक्रिय रहने से बुधवार को पूर्णिया में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह तड़के से ही चली सर्द हवा ने शहरवासियों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान करीब 2 डिग्री की गिरावट के साथ 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जो सीज़न की अब तक की सबसे ठंडी सुबहों में से एक मानी जा रही है। रिकॉर्ड के मुताबिक बुधवार को पूर्णिया का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि सुबह-सुबह धुंध के कारण विजिबिलिटी 500 मीटर आंकी गई। बुधवार को सुबह 8:30 बजे की आद्रता 89 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे की आद्रता 80 प्रतिशत रही। सुबह के समय हल्की धुंध के बीच लोग रोज़मर्रा की गतिविधियों के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.