बेगुसराय, दिसम्बर 29 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। पिछले कई दिनों से चल रहे पछुआ हवा ने ठंड में जान लाते हुए कनकनी बढ़ा दी है। सर्दी का सितम इस कदर बढा हुआ है कि लोग अलाव से चिपक कर ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं। ठंड का प्रकोप बढ़ जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को सूर्य देवता का दर्शन नहीं होने से मौसम में ठंड का प्रकोप बरकरार रहा। वहीं, पछुआ हवा से मौसम में आई नमी के कारण कनकनी को काफी बढ़ा दिया है। इस कारण लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके हुए हैं। ठंड बढ़ने के बाद मेघौल, खोदावंदपुर, फफौत, बरियारपुर पश्चिमी, बरियारपुर पूर्वी, बाड़ा, दौलतपुर एवं सागी पंचायत के अनेक लोगों ने बताया कि लकड़ी महंगी होने के कारण अलाव जलाना सबके बस की बात नहीं है। किसी तरह जलावन की लकड़ी से ही अलाव जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.