आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। हवा की दिशा बदलने से मौसम एक बार फिर परिवर्तित हो गया। मौसम की मार आम लोगों पर भारी पड़ रही है। गुरुवार की देर शाम से सर्द पछुआ हवा के झोकों से ठिठुरन और ठंड बढ़ गई। शुक्रवार को सुबह से तेज धूप तो निकली, लेकिन सर्द पछुआ हवा के आगे बेअसर रही। पूरे दिन लोग कांपते नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिन पूर्व हुई बूंदाबादी के बाद से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार की देर शाम से ही चल रही बर्फीली पछुआ हवा ने लोगों को घर में दुबकने पर मजबूर कर दिया। ठंड से लोग बेहाल दिखे। शुक्रवार को सर्दी के कारण अलसुबह रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर निकलने वाले लोग ठंड से कांपते हुए दिखे। सर्दी से बचने के लिए कुछ बुजुर्गों ने अलाव का सहारा लिया। हालांकि सुबह सात ब...