सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। तराई के आंगन में मौसम की तल्खी अब लोगों की दिनचर्या पर असर डालने लगी है। लगातार चल रही पछुआ हवा जहां वातावरण को शुष्क बना रही हैं, वहीं गले में सूखापन और गर्मी की बेचैनी भी बढ़ा रही हैं। बढ़ते तापमान के कारण दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा से सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा नजर आया। यह भी पढ़ें- साल में दूसरी दफा पारा 36.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तराई के आंगन में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल ग...