चंदौली, जून 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में रविवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में कभी धूप तो कभी छांव का सिलसिला चलता रहा। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक ओर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, तो दूसरी ओर पछुआ दिशा से चल रही तेज हवाओं ने गर्मी का अहसास और बढ़ा दिया। तेज हवाएं लोगों को आग की लपटों जैसी महसूस हो रही थीं। जिसके चलते घर से बाहर निकलने वाले लोग बेहाल नजर आए। यह भी पढ़ें- धूप के बीच बादलों के जमावड़े से बदला मौसम पिछले शनिवार का मौसम बीते शनिवार को क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज हवा और बारिश हुई थी। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली थी। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक महसूस की गई और लोगों ने राहत की सांस ली थी। किसानों और आम नागरिकों को उम्मीद थी...