संतकबीरनगर, दिसम्बर 14 -- संतकबीरगनर, निज संवाददाता। ठंडक तेजी के साथ पांव पसार रही है। शनिवार को कोहरा नहीं पड़ा, फिर भी गलन जारी रही। इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोग सुबह देर से सोकर उठ रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से जुड़ी बीमारियां भी लोगों को परेशान कर रही हैं। शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पहाड़ों से होकर आ रही पछुआ हवाओं की वजह से मैदानी इलाके में ठंडक बढ़ती जा रही है। सूखी ठंडक होने की वजह से लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। मौसम साफ होने की वजह से सूर्य देवता के दर्शन आठ बजे तक हो गए, लेकिन गलन बरकरार रही। लोग ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा ले रहे हैं। बुजुर्ग भी दोपहर में छत या फिर मैदान में बैठ कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.