औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- पछुआ हवाओं के प्रभाव से जिले में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से अधिक अंतर के कारण सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं 3 और 4 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और 5 से 7 दिसंबर तक 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात में ठंड की तीव्रता बढ़ने से हल्का कोहरा भी छा सकता है। मौसम वैज्ञानिक डॉ अनूप चौबे का कहना है कि पिछले वर्षों में दिसंबर के अंत में ठंड बढ़ती थी, लेकिन इस बार नवंबर के अंत से ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। यह बदलाव र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.