भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता शुक्रवार को हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के मौसम पर पड़ा। दिन में सूरज उगा लेकिन सर्द हवाओं ने दिन ढलने के साथ ही सिहरन बढ़ा दी। वहीं सबौर में न्यूनतम तापमान का पारा दहाई के पार होने के बावजूद बिहार का सबसे ठंडा स्थान साबित हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो दो एवं पांच फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय हो रहे हैं। इसके प्रभाव से भागलपुर में दो से पांच फरवरी के बीच आंशिक बदरी के बीच धूप होगी, लेकिन रात का मौसम सर्द बना रहेगा। वहीं शनिवार एवं रविवार का मौसम शुष्क एवं रात ठंडी बनी रहेगी। दिन का पारा 0.2 डिसे तो रात का पारा 0.4 डिसे नीचे आया बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान जहां दिन का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस तो रात का 0.4 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.