कटिहार, नवम्बर 12 -- कटिहार, वरीय संवाददाता नवंबर की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। पछुआ हवा के लगातार चलने से ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को जिले में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन पछुआ हवा के असर से उसकी तपिश गायब रही। लोगों को सुबह और शाम के समय सिहरन महसूस हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि पछुआ हवा की गति 6 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रही, जिससे वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में तापमान में और गिरावट की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है। अचानक ठंड होने से गर्म कपड़े की जरुरत मौसम के अचानक ठंडे होने से आम लोग अलाव और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.