प्रयागराज, जून 26 -- प्रयागराज। गैंगस्टर एक्ट के मामले में 25 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी अम्बरीश त्रिपाठी को जार्जटाउन पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी सरायइनायत थानाक्षेत्र के ककरा दुबावल से हुई। पुलिस के अनुसार अम्बरीश त्रिपाठी के खिलाफ जार्जटाउन थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित था। आरोपी के खिलाफ जार्जटाउन, सिविल लाइंस और कर्नलगंज थानों में मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी, जालसाजी और आपराधिक षड़यंत्र समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...