कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। भाजपा के कानपुर से पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री सत्यदेव पचौरी ने यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इन्हें वापस लेने पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों को लेकर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश है। इसका असर युवाओं व विद्यार्थियों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि अगर यूजीसी के नए नियम वापस न हुए तो भविष्य में पार्टी को नुकसान हो सकता है। पचौरी ने पत्र में कहा कि उन्होंने हाल में राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश का व्यापक दौरा किया। इस दौरान समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद में उन्हें महसूस हुआ कि सवर्ण समाज युवाओं और विद्यार्थियों में यूजीसी के नए प्रावधानों को लेकर बढ़ते असंतोष को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान म...