मुरादाबाद, फरवरी 19 -- परती भूमि विकास विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की ओर से गुरुवार को छजलैट के पचौकरा खानपुर गांव में वाटरशेड महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें जलागम विकास घटक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में पानी की बचत एवं मिट्टी कटाव रोकने की सलाह दी गयी। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने भूमि एवं जल संरक्षण जागरूकता के लिए प्रभात फेरी निकाली। कार्यक्रम में भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ.योगेन्द्र कुमार, अमित कुमार, अवर अभियन्ता वीरेन्द्र, योजना प्रभारी गौरव कुमार राजपूत, कौशल कुमार सिंह, धीरेन्द्र, अरविन्द कुमार, संदीप चड्डा, सुहेल अंसारी, पवन कुमार, अभिनव कुमार, देवेन्द्र यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.