फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- थाना पचोखरा पुलिस ने तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव सिकरारी बम्बा के निकट कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर कुछ लोग जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे तो तीन जुआरियों को पकड़ लिया। जिनकी तलाशी में 1315 रूपये व एक ताश की गड्डी बरामद की गई। तीनों ने अपना अपना वीनेश पुत्र गौतम सिंह , श्याम सिंह पुत्र शिवलाल, वीरपाल पुत्र राजबहादुर निवासीगण गढ़ी हर्राय बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...