पाकुड़, मार्च 13 -- पचुवाड़ा नॉर्थ कोल ब्लॉक में अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से डटे विस्थापित ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार को समाप्त हो गया। जिला प्रशासन, डब्लूपीडीसीएल और बीजीआर कंपनी के अधिकारियों के साथ हुई मैराथन वार्ता में विभिन्न मांगों पर सकारात्मक सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही पिछले चार दिनों से पूरी तरह ठप पड़ा कोयला उत्खनन और परिवहन कार्य शुक्रवार दोपहर बाद पुनः सुचारू रूप से शुरू हो गया। वार्ता में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि आगामी एक अप्रैल से विशनपुर कम्युनिटी हॉल में नियमित स्वास्थ्य सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा बीजीआर कैंप में चौबीस घंटे एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी और मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा प्रभावित दस गांव...