रायबरेली, मार्च 14 -- रायबरेली, संवाददाता। गदागंज थाने की पुलिस के द्वारा चलाए गए अभियान में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने एक फरार चल रहे पचास हजार रुपए के ईनामी अपराधी को अवैध असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए अपराधी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया। गदागंज थाना प्रभारी दयानंद तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ जा रहे अभियान में एक फरार चल रहे पचास हजार रुपए के ईनामी अपराधी दयाशंकर उर्फ कल्लू पुत्र स्व. विजय बहादुर निवासी पूरे कतिकन मजरे शोरा गंगागंज थाना हरचंदपुर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी के खिलाफ करीब एक दर्जन से अधिक अपराधिक मुकदमें अलग-अलग थानों में दर्ज पाए गए है। पकड़े गए अपराधी के पास से अवैध असलहा व जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...