पचास हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
प्रयागराज, मई 9 -- एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट और आजमगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने पचास हजार के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रईस उर्फ लम्बू को आजमगढ़-वाराणसी हाईवे पर गंभीरपुर थानाक्षेत्र स्थित पटेल ढाबा के पास से गुरुवार शाम गिरफ्तार कर लिया। रईस उर्फ लम्बू थाना निजामाबाद क्षेत्र के फरिहा गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त रईस को सीओ शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व वाली टीम ने दबोचा। रईस पर चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं और पहले भी जेल जा चुका है। यह भी पढ़ें- 50 हजार का इनामी गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.