गाजीपुर, अप्रैल 22 -- गाजीपुर। थाना गहमर के तिहरे हत्याकाण्ड के पच्चास हजार रुपये का इनामी अभियुक्त का न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने बुधवार को नोटिस चस्पा किया। थाना गहमर प्रमोद सिंह ने बताया कि पच्चास हजार रुपये का इनामी अभियुक्त अमित सिंह पुत्र अरविन्द सिंह निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलू राय थाना गहमर की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। लेकिन फरार चल रहा है। वहीं न्यायालय में भी अबतक उपस्थित नहीं हुआ है। जिसके बाद घर सहित अन्य स्थानों पर छायाप्रति चस्पा कराते हुए ढोल व ताशा बजवाकर मुनादी करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.