मेरठ, जून 19 -- चर्चित तहखाना प्रकरण में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी तस्कर हाजी तस्लीम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबाव और बढ़ा दिया है। तीन थानों के मुकदमों में वांछित हाजी तस्लीम की तलाश में रेलवे रोड और सदर बाजार थाने की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं, उसके बेटे शाहनवाज की भी तलाश तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक एडीजी जोन भानु भास्कर ने पूरे प्रकरण की फाइल तलब कर ली है। इसके बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों की गतिविधियां और तेज हो गई हैं। अधिकारियों ने तस्कर के नेटवर्क, आर्थिक स्रोतों, संरक्षण देने वालों और फरारी के दौरान मदद पहुंचाने वाले लोगों की पहचान शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पचास हजारी हाजी तस्लीम और उसके बेटे को पकड़ने में पुलिस में नाकाम पुलिस जांच में हाजी तस्लीम के करीबी सहयोगी और मददगार भी रडार पर आ गए हैं। जां...