नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। नई दिल्ली क्षेत्र में 50 से अधिक स्थानों पर अवैध तरीके से कचरे को जलाने और फेंकने का मामला सामने आया है। प्रदूषण से निपटने के लिए की जा रही सख्ती के बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निरीक्षण में यह खामियां सामने आई हैं। आयोग ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की रोकथाम के लिए ऑपरेशन क्लीन एयर अभियान चलाया है। इसी क्रम में 5 जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे से रात आठ बजे तक एनडीएमसी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया। आयोग के मुताबिक निरीक्षण के दौरान चाणक्यपुरी, सरोजिनी नगर, कनॉट प्लेस, जनपथ, संसद मार्ग, अशोका मार्ग, तिलक मार्ग, खान मार्केट, लोधी एस्टेट, प्रगति मैदान और इंडिया गेट सहित आसपास के इलाकों का दौरा किया गया। आयोग के मुताबिक कुल 54 स्थानों का निरीक्षण किया गया। इनमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.