रुद्रपुर, अगस्त 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। टनकपुर से लुधियाना जा रही जगदंबा ट्रैवल्स की निजी बस में क्षमता से दोगुने से अधिक यात्री बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। शनिवार रात किच्छा में सूरजमल कॉलेज के पास परिवहन विभाग की टीम ने बस को चेकिंग के लिए रोका। जांच में करीब 110 यात्री सवार मिले, जबकि बस की निर्धारित क्षमता 50 यात्रियों की थी। एआरटीओ हल्द्वानी जितेंद्र कुमार ने बस का 1,07,500 रुपये का चालान किया। साथ ही बस का परमिट निरस्त करने और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की। वहीं यात्रियों को रात में रुद्रपुर बस स्टेशन लाया गया।यात्रियों की स्थिति रविवार सुबह सहायक महाप्रबंधक मधुसूदन मिश्रा के सहयोग से रोडवेज बसों के माध्यम से सभी यात्रियों को लुधियाना रवाना किया गया। यात्रियों ने बताया कि शुरुआत में एक सीट पर चार-पां...