कानपुर, दिसम्बर 18 -- क्षेत्र के मलखानपुर गांव में पचास साल से अधिक समय से चल रहे विवाद को गुरुवार को आपसी सहमति से हल कर दिया गया। ग्राम प्रधान ने गली में सड़क निर्माण का काम शुरू करा दिया है। रसूलाबाद क्षेत्र के मलखानपुर गांव में गौरी शंकर शुक्ल के दरवाजे से रामू तिवारी के घर तक जाने वाली गली में अतिक्रमण कर लिया गया था। इसके चलते लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल था। इस गली से होकर सैकड़ों साल पुराने राम-जानकी मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन करने जाते थे, लेकिन आवागमन में खासी दिक्कत होने से लोग परेशान थे। गली खुलवाने के लिए कई बार विवाद भी हुआ तथा कोर्ट कचहरी तक मामला पहुंचा,लेकिन कोई हल नहीं हो सका। पिछले तीन दिनों से मोहल्ले के नवयुवकों ने दशकों पुराना विवाद खत्म करने को लेकर प्रयास शुरू किए। तहसील प्रशासन का भी सहयोग लिया गया। गुरुवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.