गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- गाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी में 50 साल की महिला के पेट से करीब 10 किलो वजन की रसोली (ट्यूमर) निकाली। महिला पिछले दो माह से लगातार दर्द और पेट गुब्बारे की तरह फूलने की समस्या से परेशान थी। महिला की जांच के बाद मंगलवार को सफल ऑपरेशन किया गया।सैन विहार नई बस्ती निवासी 55 वर्षीय महिला पिछले दो माह से दर्द से परेशान थी। महिला के मुताबिक तीन महीनों से उसका पेट तेजी से फूल रहा था। स्थानीय डॉक्टर उसे गैस की दवा देते रहे। लेकिन उसे दर्द से कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद महिला ने महिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने पेट में रसोली बताते हुए एमएमजी अस्पताल में सर्जन के पास रेफर कर दिया। एमएमजी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करने पर उन्होंने अल्ट्रासाउंड, खून की जांच कराई तो पेट में र...