औरैया, जनवरी 28 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित पचास शैय्या जिला अस्पताल में बुधवार को जिला स्तरीय जांच टीम ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान एम्बुलेंस डेस्क, आयुष्मान कार्ड कार्यालय, ओपीडी में डॉक्टर कक्ष, महिला वार्ड और इमरजेंसी की जांच की गई। इस दौरान पाई गई कमियों से संबंधित कर्मियों को अवगत कराते हुए सुधार के निर्देश दिए गए। सीएमओ कार्यालय से गठित जांच टीम में शामिल डिप्टी सीएमओ डॉ. मनोज कुमार और डॉ. सरफराज आलम अंसारी सबसे पहले सीएमएस कार्यालय पहुंचे। वहां से सीएमएस डॉ. अनिल कुमार गुप्ता और क्वालिटी मैनेजर सुभाष को साथ लेकर टीम ने 108 और 102 एम्बुलेंस हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। डेस्क पर मौजूद प्रियंका देवी से अभिलेखों की जांच करते हुए मरीजों को समय से एम्बुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निर...