पचास मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार
अलीगढ़, अगस्त 22 -- छर्रा, संवाददाता। पुलिस और एसटीएफ बरेली की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अपराधी इदरीस को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 अवैध तमंचे, 30 जिंदा कारतूस और 3-0-3 बोर के हथियार बरामद हुए हैं। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिहावली बंबे के पास घेराबंदी करके इदरीस को दबोचा। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए मुख्य आरोपी इदरीस के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 50 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में इदरीस की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दो अन्य साथियों, दिलशाद और बिक्की को भी हिरासत में लिया है। ये दोनों आरोपी सतरापुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।इस पूरी कार्रवाई को पुलिस प्रशासन क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.