पीलीभीत, अगस्त 30 -- पीलीभीत, संवाददाता। मरौरी ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में खेल दिवस पर विभिन्न गतिविधियां कराई गई। प्रधानाध्यापक डॉ. विभव सक्सेना ने बताया कि हॉकी का जादूगर कहे जाने वाले महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में उनके जन्म दिवस 29 अगस्त को प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक है। स्कूल में 50 मीटर दौड़, कैरम प्रतियोगिता, लूडो प्रतियोगिता और कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। 50 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सोनी प्रथम, बरखा एवं गुंजन द्वितीय और दीक्षा तृतीय और बालक वर्ग में आर्यन कुमार मौर्य प्रथम, मानव द्वितीय और विष्णु तृतीय रहे। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मना राष्ट्रीय खेल दिवस ...