हमीरपुर, मार्च 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के छठवें दिन 567 परीक्षकों ने 18416 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब तक आधे से अधिक बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया। जबकि 273 परीक्षक अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से दो मूल्यांकन केंद्रों में शुरू कराया गया था। जिसमें राजकीय इंटर कालेज को इंटरमीडिएट का मूल्यांकन केंद्र बनाया गया था। जहां पर 63083 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को आई है। जिसमें मंगलवार को 9272 का 262 परीक्षकों ने मूल्यांकन किया। जिसके चलते अब तक 41467 बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब 21616 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन को अवशेष बची है।श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में हाईस्कूल की उ...