फरीदाबाद, जनवरी 30 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अरावली की वादियों में शनिवार को 39वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आत्मनिर्भर महोत्सव का आगाज होगा। इसका उद्घाटन उप राष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन करेंगे। उद्घाटन के बाद दोपहर दो बजे से दर्शक मेले में प्रवेश कर सकेंगे। मेला परिसर में 50 देशों की हस्तशिल्प कला और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। देर रात तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कलाकारों का मेले के थीम राज्य उत्तर प्रदेश और मेघालय की पवेलियन को तैयार करने पर विशेष रूप से ध्यान रहा। वहीं, मुख्य चौपाल के आसपास के क्षेत्र में सहयोगी देश मिस्त्र की संस्कृति और सभ्यता देखने को मिलेगी। मेला परिसर को बहुत ही आकर्षक तरह से सजाया जा रहा है। उद्घाटन समारोह सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1:30 बजे तक चलने की संभावना है। इसके बाद आमजन भी मेले में...