नई दिल्ली, दिसम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रदूषित हवा में एक दिन भी सांस लेना सेहत के लिए काफी हानिकारक है। इससे बीमारियां होने लगती हैं। बावजूद इसके दिल्लीवालों को जहरीली हवा के बीच गुजर-बसर करना पड़ रहा है। राजधानी के लोग बीते 50 दिनों से लगातार प्रदूषण के जहर से भरी हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। 14 अक्तूबर के बाद से एक बार जो दिल्ली की हवा खराब श्रेणी में पहुंची है, तो इस बीच एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब लोगों को साफ हवा नसीब हुई हो। सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान 34 दिन हवा बहुत खराब श्रेणी में रही। दिल्ली में इस बार मानसून सामान्य से ज्यादा अच्छा रहा था। मानसून से पहले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मई के महीने में भी अच्छी बारिश हुई थी। इसके चलते मई, जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में वायु गुणवत्ता का स्तर भी साफ-सुथरा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.