बांदा, फरवरी 27 -- बांदा। कार्यालय संवाददाता जिले की यूपी ग्रामीण बैंक शाखा तिंदवारी से आवेदकों का 50 हजार रुपये मुद्रा लोन के रूप में स्वीकृत हो गया। इसके बाद लाभार्थियों को अब तक 15 हजार रुपये मिले हैं। बैंक शाखा प्रबंधक पर आरोप लगाकर अंबेडकर स्वयं सहायता समूह के लोगों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। समूह के कोषाध्यक्ष बनवारी लाल, ब्रजलाल, दयाराम, चुन्नू, नवल किशोर ने बताया कि सात फरवरी को 50 हजार ऋण स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि बाकी रुपये काट लिए हैं। शेष रकम उनके खाते में भी नहीं है। शाखा प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। एलडीएम रविशंकर का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी कर जांच कराई जाएगी। वहीं शिकायत कर्ता ने मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.