हाथरस, अप्रैल 11 -- सादाबाद। थाना सादाबाद पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए पचावरी रोड स्थित एक ट्यूबवेल के सामने जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ते ताश, 5380 रुपये नकद, दो अधजली मोमबत्तियां, एक माचिस और अखबार का टुकड़ा बरामद किया है। सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक अमित कुमार अपनी टीम के साथ कानून-व्यवस्था और अपराध रोकथाम के लिए गश्त पर थे। विधिपुर बंबा की पटरी से होते हुए जब टीम पचावरी पुलिया पर पहुंची, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग विष्णु की ट्यूबवेल के सामने सड़क किनारे ताश के पत्तों से रुपये की हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके की घेराबंदी कर दबिश दी।दबिश के दौरान पुलिस ने छह लोगों को मौके से...