सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। पचरूखी थाना क्षेत्र के मांद्रापाली गांव स्थित एक खेत से बुधवार को जला हुआ महिला का शव बरामद किया गया है। मृत महिला की पहचान स्थानीय निवासी द्वारिका साह की पत्नी शांति देवी के रूप में की गयी है। इधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि, घटना कैसे घटी है इसकी सही जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि किसी ने सरसों के खेत में एक महिला का शव होने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा हो गए। बाद में शव की पहचान की गयी। मिली जानकारी के अनुसार महिला के घर से महज सौ फीट की दूरी पर शव मिला है। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सरसों के खेत से एक महिला का शव बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.