सीवान, मार्च 17 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के दो पंचायतों में 18 मार्च को होने वाला पैक्स चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। इस दौरान प्रखंड के सुपौली पंचायत में अध्यक्ष एवं एक कार्यकारणी के पद पर चुनाव होना है। जबकि शंभोपुर पंचायत में सिर्फ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। दोनों पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिनके भाग्य का फैसला 18 मार्च को होगा। मिली जानकारी के अनुसार 18 मार्च को वोटिंग के उपरांत मतों की गिनती भी होगी और इसी दिन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। हालांकि दोनों पंचायतों के प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, और अपने-अपने जीत के प्रति आश्वस्त हैं। लेकिन, जीत हार का असल फैसला 18 मार्च को उक्त पंचायतों के जनता को करना है। बीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.