सीवान, मार्च 20 -- पचरुखी। प्रखंड के सभी संकुल संसाधन केंद्रों पर गुरुवार से कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में संकुल संसाधन केंद्र इंटवा के समन्वयक अमरेंद्र कुमार सिंह एवं संचालक मोजीबुर रहमान ने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए सभी विषयों के विषय-विशेषज्ञ शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि यह मूल्यांकन कार्य 24 मार्च तक चलेगा। मूल्यांकन पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों के प्राप्तांक अंक पत्रक में दर्ज किए जाएंगे। इसके उपरांत संबंधित विद्यालयों को अंक पत्रक की एक प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...