सीवान, मई 26 -- पचरुखी (सीवान), एक संवाददाता। जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली मुर्गियां टोला गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 9 बजे आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, और एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव निवासी सुभाष सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह भी पढ़ें- नौतन में हत्याकांड में आठ नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ एफआईआर घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार देर शाम गांव के ही दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ, इसी दौरान एक युवक को गोली मारने की बात बताई जाती है। गोली लगते ही गुड्डू कुमार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना के बा...