सीवान, जुलाई 21 -- पचरुखी, एक संवाददाता। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली पटेल चौक के समीप एक तेज गति से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े विशाल पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में कार चला रहे 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चमड़ा मंडी निवासी सलमान आरिफ के रूप में हुई है। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से कार से बाहर निकालकर तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया, जह...