सीवान, अप्रैल 30 -- पचरुखी, एक संवाददाता। प्रखंड के जसौली गांव में बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 'पशु बंध्यापन निवारण शिविर' का आयोजन किया गया। यह शिविर आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य पशुपालकों को सशक्त बनाना और पशुधन की उत्पादकता बढ़ाना है। यह भी पढ़ें- बहादी बिगहा शिविर में 170 पशुओं की हुई जांचशिविर की जानकारी शिविर में पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. आशुतोष कुमार के नेतृत्व में डॉ. पंकज कुमार डॉ. देवेन्द्र प्रताप पटेल (एमभीयू) एवं पारा वेट मिथलेश कुमार की टीम ने सेवाएं दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे पशुपालकों को पशुओं में बांझपन की समस्या, उसके कारण और समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।विशेषज्ञों की सलाह विशेषज्ञों ने बताया कि पशुओं की प्रजनन क्षमता उनके संतुलित आहा...