सीवान, जुलाई 23 -- पचरुखी, संवाददाता। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के सभी पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से नए राशन कार्ड निर्माण का विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह भी पढ़ें- जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की बैठकअभियान का विवरण इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी छूटे हुए पात्र लाभुकों का प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाया जाएगा, ताकि कोई भी जरूरतमंद इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। विभाग ने इस कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए 13 अगस्त तक का लक्ष्य निर्धारित किया है। ​उन्होंने आगे बताया कि लाभार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन की व्यवस्था की गई है। स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से 14 जुलाई...