सीवान, मई 21 -- पचरुखी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी किए गए 503 ग्राम चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में चर्चा का माहौल है तथा लोगों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मलूपुर गांव निवासी ताराचंद विष्णु मोर्या ने 3 मई 2026 को पचरुखी थाने में लिखित आवेदन देकर चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- चोरी कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेलचोरी की जानकारी आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनके बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में रखे चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। कांड के अन...