सीवान, अप्रैल 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। जिले के पचरुखी प्रखंड वासियों के लिए एक मई का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित नए थाना भवन का उद्घाटन इस दिन किया जाएगा, इससे क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। वर्तमान में पचरुखी थाना शिव मंदिर के प्रांगण में संचालित हो रहा है, जहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव स्पष्ट रूप से देखा जाता है। मौजूदा व्यवस्था में पुलिस बल और अधिकारियों के रहने के लिए पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा विधिवत मालखाना की भी कमी है। इससे कार्य संचालन प्रभावित होता है। महिलाओं के लिए अलग हाजत की सुविधा नहीं होने से भी कई बार असुविधाजनक स्थितियां उत्पन्न होती हैं। यह भी पढ़ें- महिला बैरक का भूमि पूजन, नौ महीने में होगा तैयार ऐसे में नया थाना भवन क्षेत्र के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.