सीवान, मार्च 30 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सीवान-छपरा रेलखंड पर स्थित पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी मोड़ रेलवे ढाला के समीप से शनिवार की देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पचरुखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ करने तथा पहचान के प्रयासों के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि उक्त व्यक्ति की मौत चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि, घटनास्थल की स्थिति और स्थानीय लोगों की बातों को ध्यान में रखते हुए कुछ ग्रामीण इसे पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या का मामला भी मान रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ...