पचरुखी बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर निपटाया काम
सीवान, अगस्त 1 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सुरक्षा और मुआवजे की स्पष्ट नीति की मांग को लेकर बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर प्रखंड विकास अधिकारियों का विरोध अभी भी जारी है। शुक्रवार बीडीओ विनीत कुमार ने भी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों का निष्पादन किया। संघ के आह्वान का समर्थन करते हुए बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि यह कदम राज्य सरकार का ध्यान सुरक्षा संबंधी संवेदनशील मांगों की ओर आकृष्ट करने के लिए उठाया गया है। आम जनता के कार्य बाधित न हों, इसलिए ड्यूटी पर रहते हुए यह विरोध दर्ज कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार सुरक्षा का ठोस आश्वासन, पर्याप्त बीमा कवरेज और हाल ही में घायल बीडीओ को आवश्यक सहयोग उपलब्ध नहीं कराती, तब तक यह सांकेतिक विरोध जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Siwan News पचरुखी बीडीओ विनीत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.