पचरुखी बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर निपटाया कामकाज
सीवान, जुलाई 28 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सुरक्षा और मुआवजे की स्पष्ट नीति की मांग को लेकर बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर राज्यभर के प्रखंड विकास अधिकारियों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। इसी कड़ी में सोमवार को पचरुखी बीडीओ विनीत कुमार ने भी अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्यों का निष्पादन किया। संघ के अध्यक्ष प्रशांत कुमार और महासचिव लाल बाबू पासवान के आह्वान का समर्थन करते हुए बीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि यह कदम राज्य सरकार का ध्यान सुरक्षा संबंधी संवेदनशील मांगों की ओर आकृष्ट करने के लिए उठाया गया है। आम जनता के कार्य बाधित न हों, इसलिए ड्यूटी पर रहते हुए यह विरोध दर्ज कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News काली पट्टी बांध बीडीओ ने किया सांकेतिक विरोध, अधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार सुरक्षा का ठोस आश्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.